नयी दिल्लीअलगाववादी नेता सैयद अली शाह की जुबान पर हमेशा भारत के खिलाफ जहर रहा है। गिलानी 2015 में उस समय काफी चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कहा था कि खुद को भारतीय बताना उनकी मजबूरी है। जून 2015 को सैयद अली शाह गिलानी अपने यात्रा दस्तावेज की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए पासपोर्ट अधिकारियों के समक्ष पेश हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनको भारतीय घोषित किया, लेकिन ये उनकी मजबूरी है। बता दें कि हुर्रियत नेता सऊदी अरब में अपनी बीमार बेटी को देखने जा रहे थे। जिस कारण वह पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचे थे। जब वहां के अधिकारी ने उनके खाने में भारतीय का उल्लेख किया तो उन्होंने कहा था कि वह जन्मजात भारतीय नहीं हैं, यह एक उनकी मजबूरी है। अमरनाथ यात्रा को लेकर दिया था विवादित बयानमई 2015 में ही अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने अमरनाथ यात्रा को लेकर एक बिवादित बयान दिया था। कश्मीर के त्राल में गिलानी ने कहा था कि अमरनाथ यात्रा 30 दिनों से ज्यादा नहीं चलनी चाहिए। गिलानी त्राल में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी रैली में पाकिस्तान के झंडे भी लहराए गए थे। Syed Ali Shah Geelani passes away: अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी का निधन, कश्मीर में इंटरनेट बंदजब गिलानी ने आतंकियों को बताया था शहीद2014 में गिलानी ने त्राल में सेना के कर्नल एमएन राय की हत्या करने वाले आतंकियों को शहीद बताया था। बता दें कि आबिद अहमद खान को सेना ने मार गिराया था। उस समय गिलानी ने कहा था कि आबिद फौज से लड़ते हुए शहीद हो गया। उनका पवित्र रक्त व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा था कि भारत सरकार के जिद्दी और कठोर दृष्टिकोण के कारण कश्मीर के युवा कलम के बजाय बंदूक चुन रहे हैं। Source link Post navigation pm modi high level meeting on afghanistan: pm modi held high level meeting with shah doval and jaishankar on afghanistan crisis : अफगानिस्तान के हालात पर पीएम मोदी ने की 3 घंटे तक हाई लेवल मैराथन बैठक, शाह भी हुए शामिल What’s the harm in talking to the Taliban