नई दिल्लीसुप्रीम कोर्ट ने पति-पत्नी के बीच वैवाहिक झगड़े के एक मामले में सुनवाई के दौरान पति को आगाह किया कि वह पत्नी के साथ सम्मान से पेश आने के वादे से पीछे न हटें। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा कि अगर यह जमानत के लिए ड्रामा है तो हम आपको नहीं छोड़ेंगे। सुप्रीम कोर्ट में वैवाहिक झगड़े के मामले में समझौते के दौरान पति ने कहा था कि वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित नहीं करेगा और तलाक सहित अन्य जो भी केस दाखिल किए हैं वह वापस ले लेगा।पति-पत्नी के बीच वैवाहिक झगड़े के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पति को आगाह किया है कि वह पत्नी के साथ सम्मान से पेश आने के वादे से पीछे न हटें। अगर जमानत के लिए यह सब ड्रामा है तो हम आपको नहीं छोड़ेंगे और जेल भेज देंगे। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमन की अगुआई वाली बेंच के सामने वैवाहिक विवाद का यह मामला बुधवार को सुनवाई के लिए आया। सुप्रीम कोर्ट ने पक्षकार पति से कहा है कि वह इस मामले में एक हलफनामा दायर करे और बताए कि वह सभी केस वापस लेने को तैयार है। पति ने पत्नी के खिलाफ कई केस दायर कर रखे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मामला पेंडिंग रखते हुए निर्देश दिया पति हलफनामा दायर करे। अदालत में पति की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट अंजना प्रकाश से सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हलफनामा दायर कर बताएं कि सभी केस वापस लेने को तैयार हैं। लेकिन साथ ही कहा कि अगर पति ने गलत व्यवहार किया तो हम उसे जेल भेज देंगे। हम केस पेंडिंग रख रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश तब पारित किया जब महिला ने कहा कि वह पति के साथ विवाद के निपटारे के लिए तैयार है लेकिन पति उसे प्रताड़ित न करे। Source link Post navigation citizenship amendment act: Citizenship under CAA only after issuance of rules; no more amendments in law proposed: नागरिकता कानून में किसी और संशोधन का प्रस्ताव नहीं, सरकार ने संसद में दी जानकारी bihar news: bihar nalanda rajgir six people shot dead at lodipur village of chhabilapur thana : जमीन की जंग में बही खून की नदियां…नालंदा के छबीलापुर में छह लोगों की हत्या