सिद्धू की मुस्कान बता रही है, प्लान कामयाब रहा हाथ में लड्डू लिए सिद्धू की खुशी छिपाए नहीं छिप रही। तस्वीर में और भी कई चेहरे हैं मगर जितना उत्साहित सिद्धू है, उतना कोई नहीं। मानों मन ही मन सोच रहे हों, पंजाब को लेकर जो योजना बनाई थी वह तो कामयाब रही। कांग्रेस ने सिद्धू को आगे करके ही विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सिद्धू के मन में कुछ महीनों बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने की आकांक्षा भी बलवती होती नजर आ रही है। जो चाहते थे, आलाकमान से वो पा गए सिद्धू सिद्धू के चेहरे पर जो खुशी आज दिख रही है, उसके लिए उन्होंने महीनों तिकड़म लगाई है। अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटवाना था, उसमें सफल रहे। सिद्धू को इसके लिए दिल्ली आकर सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका से मिलना पड़ा। पंजाब में विधायकों के संपर्क में भी सिद्धू लगातार रहे। जब पार्टी ने सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की, तभी सिद्धू ने पहला राउंड जीत लिया था। शनिवार को सिद्धू के पंच ने कैप्टन को नॉकआउट कर दिया। पार्टी ने भले ही चन्नी को सीएम बनाया हो, मगर अगले साल का विधानसभा चुनाव सिद्धू के नेतृत्व में लड़ेगी। सिद्धू के मन में मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा तो है ही। पार्टी के भीतर उन्होंने जो उथलपुथल मचाई है, वह उसी को ध्यान में रखकर हुई। कहा तो यहां तक गया कि कैप्टन को हटाकर सिद्धू खुद सीएम बनना चाहते थे। अब जब अगले चुनाव में उनको आगे कर लड़ने का ऐलान पार्टी ने किया है तो कुछ महीने बाद ही सही, सिद्धू अपनी तमन्ना पूरी होते देख सकते हैं। शपथ लेकर क्या बोले नए सीएम? कांग्रेस ने एक गरीब को सीएम बनाया है। एक वक्त मेरे सिर पर छत नहीं थी और आज मुझे पंजाब की सेवा का मौका मिला है। बिजनस करने वाले मुझसे दूर रहे और जो पंजाब की बेहतरी चाहते हैं, वे मेरे साथ रहें। मैं पंजाब के रिक्शा चलाने वालों और आम लोगों का नुमाइंदा हूं। चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब CM Source link Post navigation charanjit singh channi kaun hai: Charanjit Singh Channi: ‘किसानों पर आंच आई तो गर्दन पेश कर दूंगा’…शपथ लेने के बाद पंजाब के सीएम चन्नी ने किए बड़े ऐलान – charanjit singh channi get emotional in press conference after taking punjab cm oath announcement for farmers rekha sharma demanded removal of channi: National Commission for Women (NCW) chief Rekha Sharma has demanded removal of new Punjab CM Charanjit Singh Channi from the post, Rekha Sharma said that Channi is not fit to be CM, Charanjit Singh Channi is a threat to women’s safety, The allegations were leveled against Charanjit Singh Channi during the MeToo movement in 2018: ‘पंजाब का CM बनने लायक नहीं चन्नी, MeToo के दौरान 2018 में लगे थे आरोप…’, NCW चीफ ने की पद से हटाने की मांग