नई दिल्ली राजधानी दिल्ली समेत पूरे NCR में आज भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। फिलहाल उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में देर रात से ही मध्यम से भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट आई है और मौसम ठंडा हो गया है। बस्ती, गोंडा समेत यूपी के कई जिलों में बारिश उत्तर प्रदेश के बस्ती, गोंडा और अयोध्या समेत तमाम जिलों में बुधवार से ही बारिश का मौसम बना हुआ था। बुधवार की देर रात शुरू हुई तेज बारिश गुरुवार की सुबह भी जारी है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी कमी आई है और मौसम ठंडा सा महसूस हो रहा है। दिल्ली में आज और कल बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसकी वजह से तापमान 31 से 33 डिग्री तक रहेगा। न्यूनतम तापमान भी 24 से 25 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद बारिश कम होगी और तापमान एक बार फिर से 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा। जबकि न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया राजधानी में बुधवार को तेज धूप निकली। जिसकी वजह से लोगो को गर्मी और उमस ने परेशान किया। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 25.2 डिग्री रहा। गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश होगी। बुधवार को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट वापस ले लिया है। इसकी जगह येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह ऑरेंज अलर्ट से हल्का होता है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। हवा में नमी का स्तर 62 से 95 प्रतिशत तक रहा। Source link Post navigation Latest Hindi News: पांच राज्यों के चुनाव से पहले अक्टूबर में RSS की अहम बैठक, तैयार होगी BJP की रणनीति – rss executive board meeting to be held in karnataka from october 28 to 30 Why BJP makes unknown faces as CM