नई दिल्लीपंजाब कांग्रेस में मची उथल पुथल के बीच राहुल गांधी केरल पहुंचे हुए हैं। बुधवार को कोझिकोड एयरपोर्ट में उनका भव्य स्वागत हुआ है। उसके बाद वो मलप्पुरम पहुंचे। यहां पर राहुल अपने अंदाज में पीएम मोदी पर बरसे। उन्होंने कहा कि राजनीति में सवाल पूछा जाता है कि भारत क्या है? राहुल गांधी ने कहा कि वे कहते हैं कि भारत एक क्षेत्र है, हम कहते हैं कि भारत लोग हैं, रिश्ते हैं। राहुल गांधी का पीएम मोदी का कटाक्षराहुल गांधी ने आगे कहा कि भारत हिंदू और मुस्लिम के बीच, हिंदू, मुस्लिम और सिख के बीच, तमिल, हिंदी, उर्दू, बंगाली के बीच का संबंध है। पीएम के साथ मेरी समस्या यह है कि वह इन रिश्तों को तोड़ रहे हैं। राहुल गांधी यहीं पर नहीं रुके उन्होंने कहा कि आज जो राजनीतिक प्रश्न पूछा जा रहा है वह है- भारत क्या है? अगर आप सावरकर जैसे लोगों को पढ़ेंगे तो वे कहेंगे कि भारत एक भूगोल है। वे कलम लेते हैं, नक्शा खींचते हैं और कहते हैं कि यह भारत है; इस रेखा के बाहर यह भारत नहीं है और इस रेखा के अंदर यह भारत है। भारत क्या है, राहुल गांधी ने दिया जवाबउन्होंने कहा कि क्या होता है यदि कोई भारतीय व्यक्ति हवाई जहाज में चढ़कर अमेरिका चला जाता है, तो क्या वह भारतीय नहीं रहता? वह एक भारतीय रहता है। तो मेरे लिए भारत वो लोग हैं जो यहां रहते हैं। वे कहते हैं कि भारत एक क्षेत्र है, हम कहते हैं कि भारत लोग हैं, रिश्ते हैं। यह हिंदू और मुस्लिम के बीच, हिंदू, मुस्लिम और सिख के बीच, तमिल, हिंदी, उर्दू, बंगाली के बीच का संबंध है। पीएम के साथ मेरी समस्या यह है कि वह इन रिश्तों को तोड़ रहे हैं। Source link Post navigation security to swami chakrapani: Assess threat to Swami Chakrapani, HC tells Centre, police on reducing his security cover, Swami Chakrapani Asks Delhi HC For Z Security Over Threat From Dawood; Centre To Respond: दाऊद-शकील से धमकी, दिल्ली HC में स्वामी चक्रपाणी ने की Z सिक्योरिटी बहाल करने की मांग Latest Hindi News: 50 मिनट तक चली अमरिंदर सिंह और अमित शाह के बीच मुलाकात, क्या थामेंगे बीजेपी का हाथ? – the meeting between amarinder singh and amit shah lasted for 50 minutes will bjp hold hands