हाइलाइट्स संबोधन का प्रसारण शाम 7 बजे से आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात साढ़े नौ बजे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण होगा राष्ट्रपति का संबोधन पहले हिन्दी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित होगा नई दिल्लीराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण शाम सात बजे से आकाशवाणी के सभी नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर होगा । राष्ट्रपति का संबोधन पहले हिन्दी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित होगा। विज्ञप्ति के अनुसार, दूरदर्शन पर हिन्दी और अंग्रेजी के बाद उसके क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण होगा। इसमें कहा गया है कि आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात साढ़े नौ बजे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण होगा। President Kovind News: राष्ट्रपति बोले- हमें 5 लाख मिलता है तो पौने 3 लाख टैक्स जाता है, हमसे ज्यादा बचत तो टीचर की होती हैआजादी के 75वें वर्षगांठ पर यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब देश लगातार दूसरे साल कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इसके अलावा देश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। तोक्यो ओलिंपिक में हमारे खिलाड़ियों ने अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन कर देश को गर्व करने का एक और मौका दिया है। ओलिंपिक में हमारी बेटियों ने हॉकी, बॉक्सिंग, बैडमिंटन से लेकर गोल्फ में जिस तरह से प्रदर्शन किया है उससे देश को उनपर नाज है। Source link Post navigation home ministry on Sukhbir Singh Badal Statement: no plan to appoint a separate administrator for chandigarh : सुखबीर बादल के दावे को गृह मंत्रालय ने किया खारिज plea for assistance from pm care fund: लंग्स ट्रांसप्लांट के लिए पीएम केयर फंड से मांगी मदद, सुप्रीम कोर्ट ने अस्पताल से पूछा- क्या इलाज का खर्च घट सकता है? – help sought from pm care fund for lungs transplant, supreme court asked the hospital – can the cost of treatment be reduced?