नई दिल्लीकेंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे पर बुधवार को शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बीच संसद परिसर में तीखी नोकझोंक हुई।पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल संसद परिसर में कृषि कानूनों का विरोध करते हुए तख्ती लेकर खड़ी थीं। उसी दौरान वहां से गुजर रहे बिट्टू उनके पास पहुंच गए। दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। सुखबीर सिंह बादल बोले, भाजपा के साथ अकाली दल की कहानी खत्म, BJP के खिलाफ राष्ट्रीय मोर्चा बनाने की अपीलकई सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों नेताओं के बीच हुई इस नोकझोंक का वीडियो शेयर किया। वीडियो में बिट्टू अकाली दल की नेता पर केंद्रीय मंत्री रहते हुए तीनों कृषि कानून पारित कराने का आरोप लगाते दिख रहे हैं, जबकि हरसिमरत इसका प्रतिवाद करती नजर आ रही हैं। हथियार कारखानों के मजदूर नहीं कर सकेंगे हड़ताल, विरोध के बीच लोकसभा में पास हुआ अनिवार्य रक्षा सेवा विधेयकहरसिमरत ने काले कानून रद्द करो के नारे भी लगाए। लोकसभा में बसपा के नेता रितेश पांडेय और कुछ अन्य सांसद भी कृषि कानूनों के विरोध में हरसिमरत के साथ खड़े थे। पेगासस जासूसी मामला और कुछ अन्य मुद्दों पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही तीन बार के स्थगन के बाद दोपहर 3.30 तक के लिए स्थगित कर दी गई। Source link Post navigation phoonlan devi name to attract nihad voters in up election chief justice nv ramana on krishna river case: chief justice nv ramana recuse from andhra plea, चीफ जस्टिस ने सुनवाई से खुद को किया अलग, कृष्णा नदी जल बंटवारे पर पहले ही कह चुके थे यह बात