हाइलाइट्स जेपी नड्डा ने दिलीप घोष को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया बाबुल सुप्रियो ने दिए थे कई और नेताओं के वापस टीएमसी से जुड़ने के संकेत बाबुल सुप्रियो रविवार को तृणमूल कांग्रेस में हुए थे शामिल नई दिल्लीभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दिलीप घोष को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, डॉ. सुकांता मजूमदार को पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इनकी नियुक्ति तुरंत प्रभावी हो गई हैं। भाजपा ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जा केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटाए जाने के बाद बाबुल सुप्रियो ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल होकर राजनीतिक गलियारों में तहलका मचा दिया था। भाजपा की दोनों नियुक्तियों का पश्चिम बंगाल से सीधा संबंध है। इससे कुछ घंटे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने दिलीप घोष पर विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए ‘आंशिक रूप से जिम्मेदार’ होने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि टीएमसी को छोड़कर भाजपा में गए कई और नेता वापसी की संभावना तलाश रहे हैं। वे भाजपा से संतुष्ट नहीं हैं। उनकी टीएमसी में वापसी के बाद यह सिलसिला जारी रहने वाला है। आसनसोल से दूसरी बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए सुप्रियो ने पहले कहा था कि वह राजनीति छोड़ देंगे। हालांकि, बाद में भाजपा नेतृत्व ने उन्हें लोकसभा सदस्य बने रहने के लिए राजी कर लिया था। भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के 48 घंटे के भीतर पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने सोमवार दोपहर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज्य सचिवालय नबन्ना में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो के साथ आधे घंटे से अधिक समय तक बातचीत की। इसके बाद सोमवार को अचानक देर शाम को भाजपा ने एक बड़ा फैसला लिया। इसके तहत दिलीप घोष को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यानी अब वह जेपी नड्डा के बाद पार्टी में दूसरी सबसे पावरफुल पोजिशन में होंगे। उधर, उनकी जगह डॉ. सुकांता मजूमदार को पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। Source link Post navigation gandhi family in shimla after amarinder’s exit: Gandhis holiday in Shimla after Amarinder Singh’s exit, Just hours after settling the political tussle in Punjab with the departure of party veteran Amarinder Singh, Congress interim President Sonia Gandhi and her son Rahul Gandhi were in a holiday mood: चन्नी की ताजपोशी के बाद गांधी परिवार रिलैक्स? हॉलीडे मनाने शिमला पहुंचे सोनिया, राहुल और प्रियंका faridabad municipal court should submit the details of the structures that have not been demolished in the aravalli forest area., अरावली फॉरेस्ट एरिया में ध्वस्त नहीं किए गए ढांचों की डिटेल दे फरीदाबाद नगर निगम- सुप्रीम कोर्ट