नई दिल्लीकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में शनिवार को कोरोना वैक्सीन की 62.25 लाख खुराक दिए जाने के साथ अब तक 68 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। मंत्रालय के अनुसार खुराक की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि शाम सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट को देर रात अपडेट किया जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक एक मई को टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने के बाद से 18-44 उम्र समूह में 26,99,02,315 लोगों को पहली खुराक और 3,35,98,191 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि कुल मिलाकर 52,38,12,268 पहली खुराक दी गई है जबकि 15,99,16,790 दूसरी खुराक दी गई है। शनिवार को 62,25,922 खुराकें दी गईं, जिससे अब तक 68 करोड़ (68,37, 29,058) खुराकें दी जा चुकी हैं। Source link Post navigation allahabad high court on cow: Indian doctors warn against cow dung as COVID-19 cure, Allahabad high court, Cow should be made national animal, its protection Hindu’s fundamental right: गाय पर HC का ज्ञान, क्या कहता है विज्ञान, सिर्फ आस्था या वाकई ईश्वर का वरदान! narendra modi birthday: A 20-day mega event “Seva and Samarpan Abhiyan” will begin from Prime Minister Narendra Modi’s 71st birthday on September 17 to mark his “20 years in public service”, the ruling BJP has said: 5 करोड़ पोस्टकार्ड, 20 दिन मेगा ईवेंट… पीएम का 71वां बर्थडे गाजे-बाजे से मनाएगी BJP, जानें पूरी डिटेल्स