नई दिल्लीभारत में एक दिन में कोविड-19 के 25,072 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,24,49,306 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 3,33,924 हो गई, जो कुल मामलों का 1.03 प्रतिशत है। करीब 160 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या सबसे कम दर्ज की गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अपडेट आंकड़ों के अनुसार, देश में 389 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,34,756 हो गई।मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.63%पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में कुल 19,474 कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.63 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 50,75,51,399 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 12,95,160 नमूनों की जांच रविवार को की गई। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.94 प्रतिशत है, जो पिछले 28 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। अक्टूबर में दस्तक दे सकती है तीसरी लहर, बच्चों को अधिक खतरे की आशंका; एक्सपर्ट कमेटी ने PMO को सौंपी रिपोर्टवीकली पॉजिटिविटी रेट 1.91%दूसरी तरफ वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.91% है, जो पिछले 59 दिन से तीन % से कम है। देश में अभी तक कुल 3,16,80,626 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34% है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 58.25 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। दूसरी जारी या तीसरी होगी शुरू? कोरोना की लहरों पर भारी कन्फ्यूजन! 23 जून को मामले तीन करोड़ के पार पहुंचेदेश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। Source link Post navigation drone attack at loc: Drone spotted in jammu: jammu ke Arnia sector me dikha drone, BSF javanon ki firing, Pakistan ki taraf bhaga, Drone spotted in jammu: जम्मू के अरनिया सेक्टर में दिखा ड्रोन, BSF जवानों की फायरिंग, पाकिस्तान की तरफ भागा Modi Govt On Taliban Afghanistan: MEA To Brief Floor Leaders Of Political Parties, Instructs PM Modi – तालिबान पर विपक्ष को साथ लेकर चलेगी मोदी सरकार, सभी दलों को ब्रीफ करेगा विदेश मंत्रालय