corona case in kerala: kerala mein 11th ki pariksha par rok: केरल में 11वीं की परीक्षा पर रोक


हाइलाइट्स

  • केरल में गुरुवार और शुक्रवार को 30 हजार से ज्यादा आ चुके हैं कोरोना के मामले
  • केरल में 6 सितंबर से परीक्षाओं का आयोजन होना था
  • अब इस मामले की अगली सुनवाई 13 सितंबर को होगी

नई दिल्ली
देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को छोड़कर इस सप्ताह हर रोज 40 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले देश में आ रहे हैं। जिनमें आधे से ज्यादा मामले केरल राज्य से आ रहे हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार के फैसले को पलटते हुए 11वीं की परीक्षाओं पर अंतरिम रोक लगा दी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 13 सितंबर को होगी। बता दें कि केरल में 6 सितंबर से परीक्षाओं का आयोजन होना था।

शुक्रवार को देश में कोरोना के 45,352 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सिर्फ केरल से 32,097 कोरोना के नए मामले मिले हैं। देश में 366 की मौत हुई है। वहीं, केरल में 188 लोगों ने दम तोड़ा। केरल में 2,40,186 सक्रिय केस हैं। अबतक राज्य में 21,149 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को भी केरल में 30,007 कोरोना के मामले मिले थे, जबकि देश में 45 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए थे। केरल में पॉजिटिविटी रेट 19 फीसदी पहुंच गई है। वहीं, देश में यह दर 2.58 फीसदी रिपोर्ट हुई है। देश में रिकवरी रेट घट रही, जबकि मौत के मामले बढ़ रहे हैं।

जिस तरह से केरल में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसको देखते हुए 11वीं की परीक्षा कराना किसी खतरे के कम नहीं है। केरल में हर दिन कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं, देश में तीसरी लहर की आशंका भी एक्सपर्ट अक्टूबर में जता रहे हैं। ऐसे में 11वीं की परीक्षा पर कोर्ट की ओर से लगाई गई रोक अभिभावकों को राहत दे सकती है।

कोविशील्ड टीकों की कमी का सामना कर रहा केरल: स्वास्थ्य मंत्री
वहीं, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शुक्रवार को कहा कि कम से कम छह जिलों में कोविशील्ड टीके की खुराकें पूरी तरह खत्म हो गई हैं। सरकार ने केंद्र से और खुराकें मांगी हैं। केरल में एक दिन पहले कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 41 लाख पहुंच गई थी।

kerala corona cases: घरों के भीतर रह रहे लोग भी कोविड पॉजिटिव, 19% संक्रमण दर… केरल में कैसे हुआ कोरोना विस्फोट, कहीं तीसरी लहर की आहट तो नहीं?
उन्होंने कहा कि कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझीकोड और कन्नूर जिले टीकों की कमी का सामना कर रहे हैं और राज्य के भंडार में केवल 1.4 लाख खुराक शेष हैं। हालांकि, मंत्री ने कहा कि सभी जिलों में कोवैक्सीन का सीमित स्टॉक है।

afp_1502517218



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *