नई दिल्लीकेंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने लोक सभा सदस्य चिराग पासवान और 12 जनपथ बंगले में रह रहे अन्य लोगों को एक नोटिस जारी कर उनसे यह आवास खाली करने को कहा है, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को आवंटित किया गया था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस घटनाक्रम पर चिराग पासवान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। चिराग, रामविलास पासवान के बेटे हैं। लोजपा का आधिकारिक पता है यह बंगलायह बंगला लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का आधिकारिक पता है, जो वहां नियमित तौर पर अपनी संगठनात्मक बैठकें और अन्य संबद्ध कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बंगला केंद्रीय मंत्रियों के लिए है और इस सरकारी आवास में रह रहे लोगों से उसे खाली करने को कहा गया है। JDU में किसकी छाती पर लोट रहा सांप! नीतीश के सामने RCP-ललन की दूरियों को पाटने की चुनौती पिछले महीने जारी किया गया था नोटिसलोजपा संस्थापक रामविलास पासवान पिछले साल अक्टूबर में निधन होने तक करीब तीन दशक इस बंगले में रहे थे। वर्तमान में उनकी पत्नी, बेटे चिराग पासवान और परिवार के अन्य लोग यहां रह रहे हैं। पिछले महीने, केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के तहत आने वाले संपदा निदेशालय ने नोटिस जारी किया था। अधिकारी ने कहा, “आवास खाली करने का नोटिस इस बंगले में रह रहे लोगों को भेजा गया है।” चाचा पशुपति की तरह रणछोड़ नहीं, मैं शेर का बेटा हूं और जंग अभी जारी है… चिराग पासवान का ऐलान देश के प्रमुख दलित नेताओं में शामिल थे रामविलास पासवानरामविलास पासवान देश के प्रमुख दलित नेताओं में शामिल थे। पिछले साल अक्टूबर में 74 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। वह 1989 से ही विभिन्न विचारधारा वाली पार्टियों की सरकारों में केंद्र में मंत्री रहे थे। कोरोना से मौत पर नीतीश कुमार बोले- ’50 हजार देने वाले राज्य ढिंढोरा पीट रहे, हम तो चार लाख रुपये देकर भी…’ चिराग की चाचा पशुपति से चल रही है रस्साकशीउल्लेखनीय है कि लोजपा के नेतृत्व को लेकर चिराग की अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ रस्साकशी चल रही है। बिहार के हाजीपुर से सांसद पारस को पिछले महीने नरेंद्र मोदी नीत सरकार में मंत्री बनाया गया है। मोदी-चिराग पासवान (फाइल फोटो) Source link Post navigation Rajasthan News: jaipur ki family court ne upsc topper ias tina dabi aur athar khan ki talaq ki arji ka manjoor kiya: जयपुर की फैमिली कोर्ट ने आईएएस अफसर टीना डाबी और अतहर खान के तलाक की अर्जी को मंजूर किया dattatreya hosabale statement on reservation: RSS strong supporter of reservation; should continue as long as inequality exists in society: Dattatreya Hosabale, RSS General Secretary Dattatreya Hosabale says, reservation is a historic necessity, General Secretary of Rashtriya Swayamsevak Sangh, Dattatreya Hosabale says that reservation is an affirmative action that should go hand in hand with reconciliation: आरक्षण पर दत्तात्रेय होसबोले का बड़ा बयान, RSS रिजर्वेशन का ‘धुर समर्थक’, असमानता खत्म होने तक जारी रहे