हाइलाइट्स नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर नटखट अंदाज में मिलीं शुभकामनाएं Koo यूजर ने अपने बच्चे का पीएम को विश वाला वीडियो शेयर किया इस वीडियो पर इसी तरह के कई विडियो सोशल मीडिया पर हुए शेयर नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक सख्त शख्सियत के रूप में पहचाना जाता है। इसका कारण है उनका निरंतर काम करने व बेबाक बोलने की शैली और क्षमता। लेकिन यह बात बहुत कम ही लोग जानते हैं कि मोदी को बच्चों से बहुत प्यार है। इसीलिए वे अधिकतर कार्येक्रमों में वे बच्चों से घिरे देखे जाते हैं। उनका ये बच्चों का प्यार उनके काम में भी दिखता है। फिर चाहे शिक्षा अभियान हो या उनके आने वाली परीक्षा या फिर उनको खेलों के प्रति उनका रुझान हो। मोदी हमेशा से ही आगे रहे हैं। घिर जाते है मोदी बच्चों के प्यार सेएक बार आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोदी ने यह बात खुद कही थी कि उन्हें बच्चों के साथ मस्ती करना बहुत अच्छा लगता है। आमतौर पर कार्यक्रमों में जहां नेता अन्य स्थानीय नेताओं से घिरे हुए ही दिखाई देते हैं, वहीं मोदी अपना काफी समय बच्चों के साथ ही बिताते हैं। मोदी के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर हुआ कुछ नयाएक यूजर ने Koo सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मोदी को बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए अपने बच्चे का वीडियो शेयर किया | कुछ देर में वही वीडियो Koo से Twitter पर एक यूजर ने शेयर कर लिया। मजेदार बात ये है की ट्विटर यूजर्स को प्रधानमंत्री मोदी और बॉलीवुड के शहंशाह के नाम से जानेमाने अभिनेता अमिताभ बच्चन भी फॉलो करते है। वीडियो के बाद क्या हुआKoo यूज़र्स के एक वीडियो शेयर करने के बाद कई और यूज़र्स ने अपने बच्चों के वीडियो शेयर करते चले गए। इन वीडियो में बच्चों ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर विश किया। Source link Post navigation record vaccination on pm modi birthday: rahul gandhi on pm modi latest news today : आशा है और दिनों में भी टीकों की दो करोड़ से अधिक खुराक दी जाएगी, रिकॉर्ड वैक्सीनेशन पर बोले राहुल गांधी captain amarinder singh: पंजाब कांग्रेस में घमासान लेटेस्ट न्यूज: Pujab congress crisis latest updates