नई दिल्लीबीजेपी सांसद लगातार जनता के बीच रहें और जनता की अपनी दिक्कतें उन तक पहुंचाने में कोई तकलीफ ना हो इसलिए बीजेपी ने सभी सांसदों से कहा है कि वह हर शनिवार-रविवार को अपने इलाके में कम से कम दो राशन की दुकानों और दो वैक्सिनेशन सेंटर पर विजिट करें। साथ ही वहां लोगों से बात करें और अगर राशन मिलने में किसी तरह की दिक्कत हो रही है या वैक्सिनेशन सेंटर पर कोई परेशानी आ रही है तो इस बार में लोगों से पूछें और उसे दूर करने की कोशिश करें।बीजेपी की पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग में सांसदों को यह काम सौंपा गया था। एक बीजेपी नेता के मुताबिक पार्टी के सभी लोकसभा सांसदों और राज्यसभा सांसदों से यह करने को कहा गया है। लोकसभा सांसद अपने क्षेत्र में यह विजिट कर सकते हैं और राज्यसभा सांसद किसी भी इलाके में विजिट कर सकते हैं। बीजेपी नेता के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार सांसदों से यह कहते रहे हैं कि वह जनता की तकलीफ जानने और उसे दूर करने के लिए उपलब्ध रहने चाहिए। जनता को लगना चाहिए कि उनका सांसद उनके साथ है। बीजेपी ने इससे पहले सभी सांसदों से अपने इलाके में अलग अलग वर्ग के 10 कार्यक्रम करने को भी कहा था। इसमें वकीलों, सीए, डॉक्टर्स, खिलाड़ियों आदि के अलग अलग 10 कार्यक्रम शामिल थे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्जा ने सभी सांसदों से उसकी रिपोर्ट देने को भी कहा है कि किन किन सांसदों ने इनमें से कितने कार्यक्रम किए। कोरोना की दूसरी लहर में यह आरोप लगे थे कि जनप्रतिनिधि लोगों की मदद के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। बीजेपी पर भी ऐस आरोप लगे थे। इसके बाद बीजेपी ने सेवा ही संगठन अभियान को तेज किया और बीजेपी के सभी नेताओं और पदाधिकारियों से कहा गया कि वह लोगों के बीच दिखे और मदद करें। अब बीजेपी कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी के लिए भी हेल्थ वॉलंटियर्स तैयार कर रही है। Source link Post navigation National Crime Records Bureau: more than 24,000 children committed suicide between 2017 to 2019, 3 साल में भारत में 24,000 से ज्यादा बच्चों ने किया सूइसाइड supreme court news: justice u u lalit says its our responsibility as society to give a criminal a chance to defend himself,जस्टिस यूयू ललित बोले- अपराधी को बताव का मौका देना समाज की जिम्मेदारी