नई दिल्लीएयर चीफ मार्शल आर. के. एस. भदौरिया ने बुधवार को गांधीनगर में अपने कमांडरों से कहा कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ) को चौबीसों घंटे अभियान के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए और उसे अपनी क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। दक्षिण पश्चिम एयर कमान में कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करते हए भदौरिया ने कमांडरों को नई पीढ़ी के योद्धाओं की समझ और क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण के आधुनिक तरीकों का लाभ उठाने का आह्वान किया। दो दिवसीय यह सम्मेलन बुधवार को संपन्न हुआ जिसमें मिशन और लक्ष्य को अंजाम देने की तैयारियों की समीक्षा की गई। आईएएफ की तरफ से जारी बयान के मुताबिक वायु योद्धाओं और सिविल कर्मचारियों से मुखातिब भदौरिया ने सामरिक तैनाती और कोविड संकट से निपटने में अनुशासित पहल में अहम योगदान देने के लिए उनकी प्रशंसा की। Source link Post navigation सिद्ध योगी और चमत्कारिक संत थे देवरहा बाबा, इंदिरा गांधी से लेकर जॉर्ज पंचम तक दर्शन को आए थे nda eligibility for female: SC ने महिलाओं को NDA एंट्रेस एग्जाम में बैठने की दी इजाजत, केंद्र से पूछे तीखे सवाल – supreme court allows women to appear for nda entrance exam