नयी दिल्ली भारत में शुक्रवार को कोविड-19 रोधी टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई जो एक दिन में दी गई खुराक की सर्वाधिक संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। कोविन वेबसाइट के अनुसार, देश में कोविड रोधी टीकों की 62,17,06,882 से अधिक खुराक दी जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान से जुड़े लोगों की सराहना की और टीका लगवाने वालों की भी प्रशंसा की। एक दिन में रेकॉर्ड वैक्सीनेशनउन्होंने ट्वीट किया, ‘आज रिकार्ड टीकाकरण हुआ। एक करोड़ का आंकड़ा पार करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जो लोग टीके लगवा रहे हैं और जो इस टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं उन्हें बधाइयां’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। यह वही प्रयास है जिससे देश ने एक दिन में एक करोड़ से अधिक टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्यकर्मियों का अथक परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का दृढ़ संकल्प रंग ला रहा है।” शुक्रवार को टीके की 1,00,64,032 खुराक कोविन वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को टीके की 1,00,64,032 खुराक दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक दिन में कोविड-19 रोधी टीकों की एक करोड़ खुराक दिए जाने को एक रिकार्ड और ‘महत्वपूर्ण उपलब्धि’ बताया और इसके लिए अभियान से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज ही यह जानकारी दी कि भारत ने शुक्रवार को कोविड-19 रोधी टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी, जो एक दिन में दी गई खुराक की सर्वाधिक संख्या है। पीएम मोदी ने की तारीफप्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘आज रिकार्ड टीकाकरण हुआ। एक करोड़ का आंकड़ा पार करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जो लोग टीके लगवा रहे हैं और जो इस टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं उन्हें बधाइयां।’टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को आज एक और उपलब्धि हासिल हुई जब देश में यह आंकड़ा 60 करोड़ के पार चला गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे संकलित अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि में देश में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा 62 करोड़ (62,09,43,580) खुराक को पार कर गया है। Source link Post navigation general bipin rawat: CDS Bipin Rawat said, India’s Aspiration to Become Regional Power Can’t Rely on Borrowed Strength: उधार की ताकत से ‘रीजनल पावर’ बनने का सपना नहीं हो सकता पूरा… जनरल बिपिन रावत ने की ‘मेड इन इंडिया’ की वकालत corona third wave: Bharat ne vaccination mein banaya record: भारत ने वैक्सीनेशन में बनाया रिकॉर्ड