Crime News India

Mann ki Baat 100 Episode LIVE : पीएम मोदी आज 100वीं बार करेंगे देश के लोगों से मन की बात, जानें क्या होगा खास


100वीं कड़ी का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सीधा प्रसारण होगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सीधा प्रसारण किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट किया, ‘‘ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार हो जाइए। प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के ‘ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर’ में 30 अप्रैल को सीधा प्रसारण किया जाएगा। कुल 30 मिनट के इस कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रसारण 30 अप्रैल को भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे होगा, जो न्यूयार्क में रविवार को देर रात डेढ़ बजे होगा। भारतीय मिशन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व घटना होगी।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *