Crime News India

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में पीएम मोदी का नाम भुनाने की तैयारी में बीजेपी का महिला मोर्चा – how bjp mahila morcha is gearing up for karnataka elections 2023


नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही बीजेपी महिला मोर्चा ने भी प्रचार के लिए कमर कस ली है। महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने बैठक कर कर्नाटक में हर महिला वोटर तक पहुंचने के लिए रणनीति तैयार की। वैसे महिला मोर्चा ने कर्नाटक के हर जिले में जिला सम्मेलन कुछ दिन पहले ही पूरे किए हैं। जिसके जरिए बूथ स्तर तक की महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया और काम की जिम्मेदारी बांटी गई। बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने एनबीटी से बात करते हुए कहा कि महिला मोर्चा महिलाओं के अलग अलग ग्रुप से मिलेगा। सेल्फ हेल्प ग्रुप, मंदिर कमिटी, अलग अलग प्रफेशनल, होम मेकर। हम बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक महिलाओं की मीटिंग आयोजित करेंगे। वानथी ने कहा कि हम फर्स्ट टाइम वोटर्स पर भी फोकस कर रहे हैं। हम उनके लिए अलग आउटरीच प्रोग्राम बना रहे हैं। हम उन्हें बताएंगे कि किस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर जगह महिलाओं को अहमियत दी है। उन जगहों पर भी जहां पहले बहुत कम महिलाएं दिखती थी वहां भी महिला सशक्तिकरण हआ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हर महिला की जरूरत पूरी की है। उज्जवला योजना से लेकर शौचालय तक। आवास योजना में घर महिलाओं के नाम किया है।

घर घर जाकर अभियान की तैयारी
महिला मोर्चा दूसरे राज्यों की महिला कार्यकर्ताओं को भी कर्नाटक में जिम्मेदारी दे रहा है। दूसरे राज्यों की महिला कार्यकर्ता मोर्चा के सभी आउटरीच अभियान में कॉर्डिनेशन का काम देखेंगी। मोर्चा छोटी छोटी ग्रुप मीटिंग करेगा साथ ही घर घर जाकर संपर्क अभियान चलाने की भी तैयारी है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गुजरात और यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान वहां कई भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए थे जिसके जरिए महिलाओं से संपर्क किया था। कर्नाटक में भी पूजा सहित अलग अलग घरेलू कार्यक्रमों के जरिए भी महिला वोटर्स से संपर्क किया जाएगा।

बीजेपी का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर महिला वोटर बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी हर चुनाव के बाद महिला वोटर्स का धन्यवाद करना नहीं भूलते। उनकी हर स्पीच में महिलाओं का जिक्र जरूर होता है। बीजेपी के एक नेता ने कहा कि एक दौर में जहां महिला वोटर्स इंदिरा गांधी के नाम पर वोट डालती थी वहीं अब यह मजबूत वोट बैंक पीएम मोदी के नाम पर एक साथ आता है।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *