हॉकी टीम ने ओलिंपिक में जीता मेडल…घर में शुरू हुआ जश्न

भारत ने रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे कांस्य पदक के प्ले ऑफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के घरों में जश्न का दौर शुरू हो गया।
खुशी नहीं रोक पाए गुरजंत सिंह के परिजन

पंजाब के अमृतसर में हॉकी प्लेयर गुरजंत सिंह के परिजन खुशी के इस मौके पर अपनी खुशियां नहीं रोक पाए। एक दूसरे को मिठाइयां खिलाने का दौर शुरू हो गया।
मां के चेहरे पर खुशी और आंखों में आंसू

गुरजंत सिंह की मां सुखजिंदर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं। सेलिब्रेट करते वक्त उनके चेहरे पर खुशी थी तो वहीं आंखों में आंसू भी छलक आ रहे थे।
मनदीप सिंह के घर पर जश्न का माहौल
हाथों में तिरंगा ले भांगड़ा करने लगे पिता

गुरजंत के पिता बलदेव सिंह ने जमकर खुशियों का इजहार किया। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर वह भांगड़ा करने लगे। इस दौरान घर के अन्य सदस्यों के साथ दोस्तों ने भी उनका साथ दिया।
जालंधर में मनदीप सिंह के घर भी जश्न का माहौल

जालंधर में मनदीप सिंह के परिवार में भी कांस्य पदक जीतने के साथ जश्न शुरू हो गया। घर के सदस्यों ने जीत की खुशी में नाचना शुरू कर दिया। मनदीप के पिता रविंदर सिंह ने कहा कि भारत की इस सफलता पर वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं।
विजयी टीम का हिस्सा बेटा…घर में खुशियों की बहार

अमृतसर से 28 किलोमीटर दूर क्लेहारा गांव में गुरजंत सिंह की बहन गुरप्रीत कौर ने मां और पिता को मिठाइयां खिलाई। बेटे के विजयी टीम का हिस्सा होने पर सभी को गर्व है।
भगवान ने मेरी अरदास सुन ली…कहते हुए रो पड़ीं हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह की मां
भगवान ने मेरी अरदास सुन ली…कहते हुए रो पड़ीं हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह की मां