आनंद राज, प्रयागराजभारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति और कांग्रेस पार्टी के नायक स्व. फिरोज गांधी की बुधवार को 61वीं पुण्यतिथि है। कांग्रेस पार्टी में फिरोज गांधी का जितना बड़ा कद था। आज उनके दुनिया से जाने के बाद उनकी समाधि पर अपने परिवार का कोई दो फूल भी चढ़ने वाला नहीं आता। हर साल की तरह इस साल भी 61वीं पुण्यतिथि प्रयागराज में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर उनकी समाधि पर फूल अर्पण कर उनको याद किया। तकरीबन 12 साल से फिरोज गांधी की समाधि स्थल पर न प्रियंका गांधी आईं न ही राहुल आए और न ही सोनिया गांधी आई हैं। इसका मलाल पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों को आज भी है।रायबरेली से सांसद रह चुके हैं फिरोज गांधीफिरोज गांधी रायबरेली से सांसद भी रहे और कांग्रेस पार्टी को आगे लाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है, लेकिन फिरोज गांधी के मरहूम होने के बाद आज उनकी समाधि दो फूल अपनों से पाने के लिए तरस रही है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व महासचिव इरशाद उल्लाह बताते हैं कि तकरीबन साल 2007 और उसके बाद 2009 में राहुल और सोनिया गांधी समाधि पर आए थे, लेकिन कई दशक बीत जाने के बाद भी अब फिरोज गांधी के समाधि स्थल पर उनके परिवार के कोई लोग नहीं आए। कांग्रेस पार्टी किशोर वार्ष्णेय बहुत दुखी हैं। उनका कहना है कि हम लोग मिलकर कई साल से फिरोज गांधी की पुण्यतिथि मना रहे हैं, लेकिन कार्यक्रम तो दूर समाधि की साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं देता है। प्रयागराज के ममफोर्ड गंज में एक कब्रिस्तान है। जहां पर फिरोज गांधी की समाधि है। तकरीबन कई साल पहले जब कांग्रेस फुल फ्लैश में हुआ करती थी तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और प्रयागराज जिले के बड़े नेताओं का जमावड़ा होता था और बहुत अच्छे तरीके से पुण्यतिथि मनाई जाती थी, लेकिन धीरे-धीरे समय बीतता गया और पुण्यतिथि पर उसी तरह लोगों के आने का सिलसिला भी कम होता गया है। इस मामले में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबा अवस्थी कहते हैं कि यह बहुत दुख की बात है, जिस आदमी ने कांग्रेस पार्टी को ऊंचाइयों पर ले गया। आज उनकी समाधि पर कुछ ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आते हैं। फिरोज गांधी की 61वीं पुण्यतिथि पर नहीं पहुंचा कोई अपना, कुछ कांग्रेसियों ने पहुंचकर याद किया! Source link Post navigation new afghan government: Former Diplomats Flag “Strong Pakistani Imprint” On New Afghan Government, ‘Old wine in new bottle, imprint of Pakistan’, former Indian diplomats reacted sharply to the new Afghan government, gave this warning: ‘नई बोतल में पुरानी शराब, पाक की छाप’, नई अफगान सरकार पर पूर्व भारतीय राजनयिकों की तल्ख प्रतिक्रिया, दी यह चेतावनी owaisi attacks hindutva: Asaduddin Owaisi, President aimim & Member of Parliament Lok Sabha, said Hindutva is based on a lie that Islam & Christianity are ‘foreign’, To prop up this lie Bhagwat has to write fairytales, Indians are Indians, Their ancestors’ faith doesn’t matter, their DNA is irrelevant. Every Indian can choose or reject any faith: ‘कौन बोल रहा सच मोदी या भागवत?’, ओवैसी का हिंदुत्व पर हमला, इस्लाम को लेकर झूठ बोलता है