हाइलाइट्स पॉजिटिविटी रेट घटकर 2% हुई, पिछले 26 दिन से 3% से कम बनी हुई है एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 3,61,340 हुई, 151 दिन में सबसे कम कोरोना के साप्ताहिक संक्रमण दर में भी हुआ सुधार 1.98 % दर्ज की गई नई दिल्लीदेश में कोविड-19 के 34,457 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार को 3,23,93,286 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,61,340 हो गयी जो 151 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 375 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,33,964 पर पहुंच गयी। एक्टिव मरीज घट कर 3.61 लाख हुएमंत्रालय ने बताया कि एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 3,61,340 हो गयी जो 151 दिनों में सबसे कम है तथा संक्रमण के कुल मामलों का 1.12 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं स्वस्थ होने की दर 97.54 फीसदी है, जो कि पिछले साल मार्च से सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,265 की कमी आयी है। रहस्यमयी पातालकोट के गांवों को छू न सका कोरोना, दोपहर में यहां होता शाम का अहसास, धरातल से तीन हजार फीट है नीचेपॉजिटिविटी रेट 26 दिन से 3% से कमसंक्रमण की दैनिक दर दो प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 26 दिनों में यह तीन% से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.98 % दर्ज की गयी। पिछले 57 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम है। कोविड-19 का पता लगाने के लिए शुक्रवार को 17,21,205 नमूनों की जांच की गई। इसी के साथ ही अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या 50,45,76,158 पर पहुंच गयी है। इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,15,97,982 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34% है। कोरोना: चिंता बढ़ा रहे 37 जिले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया अलर्ट 23 जून को कुल केस 3 करोड़ के पार हुएमंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 57.61 करोड़ खुराक दी गयी है। भारत में कोविड-19 मामलों का आंकड़ा सात अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। इसने 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था। देश में संक्रमण के मामलों की संख्या चार मई को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गई थी। Source link Post navigation Noam Chomsky Interview: Noam Chomsky: भारत में इतनी ताकत है कि वह चीन को पीछे छोड़ सकता है, बोले नोम चोमस्की – if india want can leave china behind said noam chomsky in an interview Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह की कोशिश करनेवाले व्यक्ति की अस्पताल में मौत, युवती का इलाज जारी – man who tried to immolate himself outside supreme court dies in hospital