हाइलाइट्स देवबंद में ‘दारुल उलूम’ है, जिसमें अफगानिस्तान समेत दुनियाभर से आए युवक रहते हैं तालिबान की बर्बरता के बीच योगी सरकार ने तत्काल प्रभाव से देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर खोलने का निर्णय लिया कुछ दिन पहले ही अलकायदा मॉड्यूल के आतंकी लखनऊ में पकड़े गए थे आशीष सुमित मिश्रा, लखनऊदेवबंद में यूपी सरकार एटीएस कमांडो सेंटर बना रही है। तालिबान की बर्बरता के बीच योगी सरकार ने तत्काल प्रभाव से देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। प्रदेश से चुने हुए 15 तेज तर्रार एटीएस अफसरों की यहां तैनाती होगी। देवबंद को लेकर केंद्र और राज्य की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहती हैं। देवबंद में ‘दारुल उलूम’ है। जिसमें अफगानिस्तान समेत दुनियाभर से आए युवक रहते हैं। ये है मकसदअफसरों के मुताबिक, जिस तरह प्रदेश में लगातार आतंकी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पिछले कुछ महीनों में धर्मांतरण के भी कई मामले सामने आए हैं। साथ ही अलकायदा मॉड्यूल के आतंकी भी लखनऊ में पकड़े गए थे। इसकी जांच एटीएस कर रही है। फर्जी आईडी से सिम लेकर चाइना में ऑपरेट करने के मामले में भी एटीएस जांच कर रही है। दरअसल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश बहुत ही सेंसिटिव एरिया माना जाता है। जहां रोहिंग्या और आतंकी गतिविधियां भी सामने आती रहती हैं। जानकरी के मुताबिक, रोहिंग्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शरण लिए हुए हैं। यही वजह है कि सहारनपुर का देवबंद एटीएस कमांडो सेंटर के लिए चुना गया है। जमीन की गई आवंटितयूपी पुलिस के एडीजी लॉ एण्ड ऑर्डर प्रशान्त कुमार ने कहा कि प्रदेश में एटीएस को और मजबूत करने के लिए मेरठ, इंडो नेपाल बॉर्डर बहराइच, श्रावस्ती, जेवर एयरपोर्ट और देवबंद में नई यूनिटें बनने जा रही हैं। यूपी सरकार ने देवबंद में 2000 हजार वर्ग मीटर जमीन भी एटीएस को ट्रांसफर कर दी गई है। देवबंद उत्तराखंड और हरियाणा की सीमा के करीब होने की वजह से भी एटीएस की यह यूनिट बेहद अहम है। एडीजी ने कहा कि पश्चिम यूपी में हम अपने डेप्थ और मौजूदगी के अलावा ऑपरेशनल क्षमता को बढ़ाने में कामयाब होंगे। राष्ट्रगान को ‘हराम’ कहकर फंसे आगरा के शहर मुफ्ती, केस दर्ज12 जगहों पर खुलेंगी नई यूनिटयूपी में अलग-अलग जगहों पर यूपी एटीएस की 12 नई यूनिट खोली जाएंगी। इसमें मेरठ, अलीगढ़, श्रावस्ती, बहराइच, ग्रेटर नोएडा, आजमगढ़, कानपुर, और मिर्जापुर में एटीएस यूनिट के लिए जमीन दे दी गई है। वाराणसी और झांसी के लिए भी जल्द ही जमीन का आवंटन कर दिया जाएगा। Source link Post navigation Munawwar Rana Taliban: ‘तालिबान ने अपने मुल्क अफगानिस्तान को आजाद करा लिया’, और यह बोले मुनव्वर राना, EXCLUSIVE इंटरव्यू – munawwar rana exclusive comment over taliban and afghanistan सिद्ध योगी और चमत्कारिक संत थे देवरहा बाबा, इंदिरा गांधी से लेकर जॉर्ज पंचम तक दर्शन को आए थे